Apple iPad Pro 2022 की कीमत और उपलब्धता

Apple के नए iPad Pro की कीमतें 81,900 रूपए से शुरू हैं, जबकि iPad (2022) की कीमतें 44,900 रूपए से शुरू होती हैं।

iPad Pro 2022

11-इंच Wi-Fi मॉडल – 81,900 रूपए। 11-इंच Wi-Fi + Cellular मॉडल – 96,000 रूपए। 12.9 इंच Wi-Fi मॉडल – 1,12,900 रूपए। 12.9-इंच Wi-Fi + Cellular मॉडल – 1,27,900 रूपए।

ये कीमतें 11-इंच और 12.9-इंच के बेस स्टोरेज मॉडल 64GB की हैं। इसके अलावा इनमें 128GB, 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज मॉडल भी हैं।

iPad 2022

64GB Wi-Fi मॉडल – 44,900 रूपए 64GB Wi-Fi + Cellular – 59,900 रूपए 256GB Wi-Fi – 59,900 रूपए 256GB Wi-Fi + Cellular – 74,900 रूपए।

Apple iPad Pro (2022) स्पेसिफिकेशन

Apple iPad के Pro मॉडल में लेटेस्ट Apple M2 silicon चिपसेट है, जिसे हाल ही में हमने Macbook Air में देखा था। ये चिपसेट M1 चिप के मुकाबले 15% बेहतर CPU परफॉरमेंस और 10% बेहतर GPU परफॉरमेंस देने में सक्षम है। इसके अलावा इस टैब में 16GB मेमोरी ऑनबोर्ड के साथ 128GB स्टोरेज है। इसके अलावा इसमें आप 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्प भी उपलब्ध हैं।
iPad Pro 2022 में 11-इंच डिस्प्ले, 1688×2388 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलती है। इसके अलावा दूसरे मॉडल में 12.9-इंच की डिस्प्ले 2048×2732 पिक्सेल के साथ दी गयी है। इन टैबलेटों में USB टाइप-सी पोर्ट के साथ 20W USB चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है और चार्जर आपको बॉक्स में साथ मिलता है। रियर पैनल पर 12MP का प्राइमरी, 10MP का अल्ट्रा-वाइड और एक 12MP का कैमरा फ्रंट पर मौजूद हैं।

iPad 2022 स्पेसिफिकेशन

iPad 2022 मॉडल में 10.9-इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मौजूद है। साथ ही इसमें Apple का A14 Bionic चिप है। इसमें 12MP का रियर कैमरा है और 12MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें अपडेटेड चिपसेट के साथ साथ iPadOS 16 सॉफ्टवेयर भी मिलेगा, जिसके साथ यहां ढेरों नए फ़ीचर भी मिलते हैं। इसमें 5G सपोर्ट के साथ Wi‑Fi 6 802.11 ax, साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप-सी पोर्ट सपोर्ट भी है।

Δ